पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर स्थित एक गांव से मायके गई महिला के लापता होने की सूचना है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी वीरवार सुबह करीब दस बजे अपने मायके जाने की बात कह कर घर से निकली परंतु वह न तो अपने मायके पहुंची और न ही वापस ससुराल आई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी ने बैंक से 25 हजार रुपये निकलवाए हैं। उसका फोन भी बंद हा रहा है।