फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया छेड़छाड का आरोप

Fri, 31 Jan 2014 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-39 पुलिस ने एक निजी मोबाइल कंपनी में बतौर प्रबंधक के पद पर तैनात महिला की शिकायत पर पंचकूला निवासी जगदीश के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला ने वीरवार रात पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि आरोपी के साथ उसकी और उसके पति के साथ पुरानी जान पहचान है। आरोपी के पास उनका और उनके 5 साल के बेटे का पासपोर्ट था आरोपी ने दावा किया था कि वह उनका अमेरिका का वीजा लगवा देंगा, जिस कारण वह आरोपी के सेक्टर-9 कार्यालय में पासपोर्ट लेने के लिए गई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे कहा कि वह उसे घर छोड़ देता है और उसका पासपोर्ट भी वापस कर देगा। महिला ने बताया कि उसके बाद वह आरोपी के साथ सेक्टर-38 में घर पर आ गई, जहां पर आरोपी ने उसका पासपोर्ट दिया। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि जब वह आरोपी के लिए पानी लेने के लिए रसोई में गई तो आरोपी ने उसे कहा कि वह अपने पति को तलाक दे दे और उसका हाथ पकड़कर नीचे खींचा और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला का कहना है कि इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए। सेक्टर-39 पुलिस थाना प्रभारी गुरमुख सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें