पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और 12वीं कक्षा के उन सैकड़ों विद्यार्थियों को बहुत बड़ी राहत दी है।
सितंबर 2010 से शुरू हुए सेमेस्टर से लेकर सितंबर 2013 तक जो भी विद्यार्थी अपनी परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं। ऐसे विद्यार्थियों को बोर्ड ने मार्च 2014 में होने वाली परीक्षाओं में अपीयर होने का मौका दे दिया है।
यह फैसला शुक्रवार को बोर्ड में हुई अधिकारियों की मीटिंग में लिया गया। इस बारे में सभी स्कूलों और जिला डिपुओं को आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही फैसले को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
बोर्ड ने यह फैसला उस समय लिया है। जब सालाना परीक्षाओं में सेमेस्टर सिस्टम बंद हो चुका है। वहीं, काफी स्टूडेंट्स ऐसे हैं। जो कि अभी तक परीक्षा पास नहीं कर पाए। सेमेस्ट सिस्टम वाली परीक्षा अप्रैल महीने में होगी।