चंडीगढ़। सेक्टर-41 में मंगलवार शाम एक व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 28 वर्षीय नवीन कुमार के रूप में हुई है। नवीन हरियाणा एजी ऑफिस में नौकरी करता था। नवीन का तीन साल का बेटा और चार साल की बेटी है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
नवीन की पत्नी शाम को बच्चों को खिलाने के लिए घर के सामने पार्क में गई हुई थी। इस दौरान नवीन ने घर में पत्नी की चुन्नी के साथ फंदा लगा आत्महत्या कर ली। जब नवीन की पत्नी पार्क से वापस घर आई तो वह पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पीसीआर ने नवीन को फंदे उतारकर सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।