फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की बहन से मजाक पर बाराती की धुनाई

Sat, 22 Feb 2014 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां स्थित राय फार्म में विवाह समागम में रिबन काटने के दौरान बारातियों ने दुल्हन की छोटी बहन से गलत मजाक कर दिया। इससे वहां जबरदस्त हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन


फिर क्या था मजाक करने वाले की जमकर पिटाई कर दी गई। बारात विदा होने के बाद कुछ हथियारबंद लोग मैरिज पैलेस में पहुंचे और वहां तोड़ फोड़ कर डाली।

जानकारी के मुताबिक मोहाली की एक लड़की के विवाह के लिए राय फार्म बुक था। वीरवार को लुधियाना से बारात आई। लड़की वालों ने बारात का भव्य स्वागत किया, परंतु जब रिबन काटने की बारी आई, तो बारातियों में से किसी ने लड़की की बहन से भद्दा मजाक कर दिया। इस दौरान वर एवं बधू पक्ष में हाथापाई तक की नौबत आ गई। इसके बाद मजाक करने वाले की जमकर धुनाई कर दी गई।

बुजुर्गों हस्तक्षेप कर दोनो पक्षों को शांत किया। फिर शादी की रस्म जल्दी-जल्दी पूरी की गईं। जब जयमाला की बारी आई, तो दुल्हे ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने हस्तक्षेप किया। इसके तुरंत बाद डोली विदा कर दी गई।
विज्ञापन


बताते हैं इस दौरान कुछ व्यक्ति हथियार लेकर मैरेज पैलेस में आ गए और ललकारा। उन्होंने काफी हंगाम किया। इसके बाद सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सारी स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर मैरिज पैलेस के मैनेजर एवं सोहाना थाने के एसएचओ सतवंत हिंद ने शादी में हुई घटना की पुष्टि की। हालांकि उन्होंने कहा कि किसी भी पक्ष ने इस बारे में शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें