फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिसंबर की शुरुआत के साथ बदलेगा मौसम, दिन का पारा 26 डिग्री तक गिरेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा तापमान, सुबह-शाम ठंड के बीच दिन में गर्मी का अहसास
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नवंबर के आखिरी दिनों में दिन के समय गर्मी का अहसास करा रहा मौसम दिसंबर की शुरुआत के साथ करवट ले सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। दो और तीन दिसंबर को दिन का पारा 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इससे दोपहर के समय भी ठंड का अहसास बढ़ सकता है।
शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.5 से 3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन और रात के तापमान में 17.8 डिग्री का अंतर रहा। ऐसे में दोपहर में गर्मी और सुबह-शाम ठंड का मिला-जुला असर बना हुआ है।
विज्ञापन


सुबह के समय कोहरा बढ़ाएगा परेशानी

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने एक दिसंबर तक चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। सुबह के समय दृश्यता कम होने से सड़क और हाईवे पर वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में सफर के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


अगले पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। 29 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 11 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 30 नवंबर और एक दिसंबर को अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री रह सकता है। इसके बाद दो और तीन दिसंबर को पारा 26 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें