फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को झमाझम बारिश, तीन दिन तक गर्मी से राहत, पढ़ें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Sat, 04 Jul 2020 11:15 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
शनिवार की रात झमाझम बरसात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बारिश का इंतजार अब खत्म होने को है। आज से मौसम में बदलाव आएगा और अगले तीन दिन रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इससे लोगों को उमस व गर्मी से छुटकारा मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मानसून सक्रिय हो चुका है। रविवार से बारिश का दौर शुरू होगा, जो मंगलवार तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


शनिवार सुबह भी अच्छी खासी बारिश देखने को मिली थी। करीब 10 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। इससे दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखी गई। शनिवार की आधी रात को भी चंडीगढ़ और पंचकूला के आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश ने दस्तक दी। इससे मौसम सुहाना हो गया। 

शनिवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 81 फीसदी व न्यूनतम मात्रा 52 फीसदी दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर भारत इलाके में मानसून सक्रिय हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार और सोमवार को बारिश के अच्छे संकेत हैं। दोनों दिन करीब 70 एमएम बारिश रिकार्ड की जा सकती है। चंडीगढ़ में मानूसन 24 जून को पहुंच गया था। मगर उसके बाद से अच्छी बारिश का इंतजार है। बीच में एक दो बार बारिश हुई, मगर इससे राहत मिलने के बजाय उमस बढ़ बई। तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं।

निगम की समीक्षा बैठक कल
बारिश से पहले शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर निगम कमिश्नर केके यादव सोमवार को समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान रोड गलियों की सफाई व बाढ़ आपदा प्रबंधन टीम की तैयारियों को लेकर भी जानकारी लेंगे। निगम कमिश्नर ने बताया कि बारिश का मौसम आ गया है। शहर में कई ऐसे स्थान हैं जहां जलभराव होता है। ऐसे स्थानों से जल निकासी के लिए पब्लिक हेल्थ की टीम के साथ बैठक करेंगे। इनके अलावा रोड गलियों की सफाई व्यवस्था को लेकर भी बातचीत करेंगे। कमिश्नर का कहना है कि बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए 20 टीमें बनाई गईं हैं। इन टीमों की योजना को लेकर भी बैठक में चर्चा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें