फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-53 का वेंडिंग जोन होगा कैंसिल, 329 वेंडर होंगे दूसरे वेंडिंग जोन में शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
टीवीसी की बैठक में आएगा प्रस्ताव, निगम हाउस में पहले ही मिल चुकी है मंजूरी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर-53 में जंगल के बीच बनाए गए वेंडिंग जोन को कैंसिल करने का प्रस्ताव बुधवार को टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) की बैठक में लाया जाएगा। इस वेंडिंग जोन में 329 वेंडरों को साइट आवंटित की गई थी, लेकिन आसपास मार्केट और रिहायशी इलाका नहीं होने के कारण यहां कारोबार की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। हालात ऐसे हैं कि आवंटन के बावजूद कोई भी वेंडर यहां काम शुरू नहीं कर पाया। कई वेंडर बेरोजगार हो गए हैं, जबकि कुछ दूसरे स्थानों पर काम करने को मजबूर हैं।
निगम हाउस में पास हो चुका है प्रस्ताव: सेक्टर-53 के वेंडिंग जोन के लिए जगह का चयन प्रशासन के चीफ आर्किटेक्ट की ओर से किया गया था। हालांकि, व्यावसायिक गतिविधियों के अनुकूल माहौल नहीं होने के कारण यह योजना वेंडरों के लिए परेशानी का सबब बन गई। इसे देखते हुए मेयर सौरभ जोशी ने नगर निगम हाउस की बैठक में वेंडिंग जोन को कैंसिल करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। अब टीवीसी की बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद वेंडरों को दूसरी जगह समायोजित करने का रास्ता साफ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के जोन में खाली हैं साइट: सेक्टर-50, 51, बुड़ैल, डड्डूमाजरा, धनास और मलोया समेत कई वेंडिंग जोन के आसपास मार्केट या रिहायशी क्षेत्र हैं। वहीं, सेक्टर-53 के पास केवल एक सरकारी स्कूल है। फिलहाल मिल्क कॉलोनी धनास में 56, धनास में 218, मलोया में 250 और आईटी पार्क में 36 साइट खाली हैं। उम्मीद है कि इन स्थानों पर 329 वेंडरों को समायोजित किया जाएगा, ताकि वे दोबारा कारोबार शुरू कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें