चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के एमबीए पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए तीसरी काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
यह काउंसलिंग सामान्य वर्ग के साथ-साथ एससी, बीसी, डिफेंस और ओजीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए होगी। यूनिवर्सिटी ने बताया कि वेटिंग लिस्ट में शामिल सभी उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर सूचना भेज दी गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों की सूची और संबंधित जानकारी यूबीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दी गई है।
यदि किसी उम्मीदवार को उसके पंजीकृत ईमेल पर सूचना नहीं मिली है, तो वह बिना देरी किए यूबीएस के सहायक रजिस्ट्रार से arubspu.ac.in पर ईमेल करके संपर्क कर सकता है। विश्वविद्यालय ने सभी पात्र उम्मीदवारों से अपील की है कि वे तय तारीख पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग में शामिल हों, ताकि दाखिले की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।