फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड से कूड़ा चोरी का मामला, राजनीति भी गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड से रात के समय कूड़ा चोरी कर पंजाब के न्यू चंडीगढ़ इलाके में गिराए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार को सीनियर डिप्टी मेयर जसवीर सिंह बंटी, डिप्टी मेयर तरुण मेहता, आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रेमलता और धनास मिल्क कॉलोनी निवासी कुलजीत मौके पर पहुंचे और पूरे मामले को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

नेताओं का कहना है कि यह कूड़ा चोरी आपसी मिलीभगत से किया गया और मामला केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि राजनीतिक रंग भी ले चुका है। आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया ने बताया कि शुक्रवार रात 12 बजे के बाद दर्जनों गाड़ियों में कूड़ा भरकर न्यू चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां कूड़ा गिराकर मिट्टी डाल दी गई।
मुल्लापुर थाने में पहले ही शिकायत दी जा चुकी है, जिसके बाद पुलिस ने पांच टिपर गाड़ियों को कब्जे में लिया। डॉ. अहलूवालिया ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ की गंदगी को पंजाब में खड्डों में डालकर जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने दोषियों का खुलासा करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने प्रशासन और नगर निगम से अपील की कि इसमें शामिल नेता, ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत का पता लगाकर जवाबदेही तय की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें