फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल का बढ़ सकता है कार्यकाल, नेताओं ने दिए कई तर्क

Sat, 11 Apr 2020 01:53 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब विश्वविद्यालय स्टूडेंट काउंसिल को भी जल्द खुशखबरी मिल सकती है। उनका कार्यकाल एक माह का बढ़ सकता है। हालांकि, पहल काउंसिल के नेताओं की ओर से ही की गई है। उन्होंने अधिकारियों को यह बात अवगत कराई है। इसे लेकर भी उन्हें आश्वासन मिला है कि कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


स्टूडेंट काउंसिल के चुनाव हर माह सितंबर में होते हैं। चुने जाने वाली काउंसिल तब तक कार्य करती है, जब तक विद्यार्थियों के एग्जाम न हो जाएं। इस तरह मई तक काउंसिल का कार्यकाल होता है। इस बार लॉकडाउन के कारण विद्यार्थियों की परीक्षाएं जून में होने के आसार हैैं। जरूरत पड़ने पर यह एग्जाम जुलाई तक भी जा सकते हैं।

इसे ध्यान में रखते हुए काउंसिल के नेताओं ने पीयू प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया है। पीयूसीएससी अध्यक्ष चेतन चौधरी ने कहा है कि स्टूडेेंट काउंसिल का कार्य छात्रों की समस्याओं का निस्तारण करना है। एग्जाम के दौरान उन्हें तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में काउंसिल उनकी मदद करती है।
विज्ञापन


ऐसे में काउंसिल का कार्यकाल तब तक बढ़ाया जाना चाहिए, जब तक कि विद्यार्थियों के पेपर समाप्त नहीं हो जाते या जब तक शैक्षिक सत्र चलता है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें