फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा ने बाथरूम में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा में 10वीं की छात्रा ने घर के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब उसके पिता तलाशते हुए बाथरूम में पहुंचे। पुलिस ने छात्रा को फंदे से उतारकर जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 16 वर्षीय किशोरी का कोविड-19 का सैंपल लेकर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी गुजरात में हुई है, जबकि वह 16 वर्ष की छोटी बेटी के साथ हल्लोमाजरा स्थित मकान में रहते हैं। वह खुद सब्जी बेचने का काम करते हैं। छोटी बेटी दसवीं की पढ़ाई के साथ-साथ ताइक्वांडो भी सीख रही थी। बीते 20 मई की देर रात करीब 1.30 बजे कमरे में टीवी खुली हुई थी। टीवी की आवाज सुनकर बेटी को पुकारने लगे। जब उसकी आवाज नहीं आई तो वह बाथरूम में गए। इस दौरान उन्होंने देखा कि बेटी दुपट्टे के सहारे ग्रिल से लटकी हुई है। फौरन नजदीकी पुलिस बीट बॉक्स पहुंचे। शव को फंदे से उतार जीएमसीएच-32 में ले जाया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सेक्टर 31 थाना पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें