फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शताबगढ़ में पंचायती जमीन की पैमाइश करने आई टीम बैरंग लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। गांव शताबगढ़ में शामलात जमीन की पैमाइश को लेकर गांववासियों ने रोष प्रकट करते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल भी तैनात किया गया था। सरकार के आदेशों पर डीडीपीओ दफ्तर की ओर से बीडीपीओ दफ्तर डेराबस्सी को पैमाइश करने के आदेश दिए गए थे। विरोध के चलते सरकारी अधिकारियों ने पैमाइश नहीं की और पांच बजे तक गांव में ही कागजी कार्रवाई करते रहे।
विज्ञापन

गांववासियों के विरोध के चलते पैमाइश करने आए अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा। वहां मौजूद गांववासियों दीदार सिंह,जतिंदर सिंह, मित्रपाल, महेंद्र सिंह, नसीब सिंह, मेवा सिंह, शेर सिंह, रजिन्द्र सिंह, गुरजंट सिंह व अन्य ने बताया कि यह जमीन शामलात नहीं बल्कि देह शामलात है। राजस्व विभाग के अधिकारी जो पैमाइश करने आए हैं उनके पास शामलात जमीन की पैमाइश के आदेश हैं। गांववासियों ने बताया कि हमारे बुजुर्गों के पास इस जमीन का 70 सालों से कब्जा व गिरदावरी है और अदालत ने हमें इस जमीन पर स्टे भी दिया हुआ है। अदालत के आदेशों के अनुसार कोई भी व्यक्ति उनकी जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता है। वहीं, राजस्व विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वह कब्जा करने नहीं बल्कि पैमाइश करने आए हैं लेकिन लोगों के विरोध के चलते वापस जा रहे हैं।


कोट्स...सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध न होने के कारण निशानदेही नहीं की जा सकी। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी और आगामी आदेशों पर पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों के साथ कार्रवाई की जाएगी। -कपिल अरोड़ा, पंचायत सेक्रेटरी डेराबस्सी
विज्ञापन




कोट्स...मेरी ड्यूटी डीसी ने गांव में कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर लगाई हुई है। मौके पर गांव के लोगों की ओर से उक्त जमीन के संबंध में अदालत की स्टे के जो दस्तावेज दिखाए गए हैं। उसकी जानकारी राजस्व विभाग को भेज दी गई है। -रणजोध सिंह, सॉयल कन्जर्वेशन ऑफिसर, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें