मनीमाजरा। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने मंगलवार को एक विशेष अभियान चलाकर मोटर मार्केट में खड़ी 8 डंप गाड़ियां, दो डंप खड़े ट्रक और अन्य सामान उठाकर 29 लोगों के चालान काटे। अतिक्रमण हटाओ दस्ते के इंचार्ज जॉइंट कमिश्नर सुमित सिहाग के निर्देश पर चले इस अभियान में एरिया इंचार्ज अवतार गोरिया के साथ चार इंस्पेक्टर और उनकी टीम शामिल थी। दोपहर को शुरू हुआ यह अभियान शाम तक चलता रहा।