फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा की शैरी शर्मा ने पंजाब की इनायत गर्ग को हराया

Wed, 26 Mar 2025 01:35 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लड़कियों के अंडर-16 आयु वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा की शैरी शर्मा ने पंजाब की इनायत गर्ग को 2-0 के अंतर से हराकर रूट्स आयटा अंडर-16 व 18 नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रूट्स अकादमी में खेले गए मुकाबले में शैरी ने इनायत को पहले सेट में 6-0 तथा दूसरे सेट में 6-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में जपजी कौर ने पिहू बंसल को 6-0, 6-0, मेहरीन कौर ने सारा को 3-6, 6-4 व 6-2, अराध्या टंडन ने नाव्या गुप्ता को 6-0, 6-1, पहेल मेहता ने नाव्या को 6-2 व 6-2 से हराकर अगले दौर में पहुंची। लड़कियों के अंडर-18 आयु वर्ग में शैरी शर्मा ने अहाना दास को 6-0, 6-2 तथा रशा धालीवाल ने एकम शेरगिल को 7-6, 6-7 व 6-2, मन्नत अवस्थी ने मेहरीन कौर को 6-0,6-1, सुखदीप कौर व अवनी ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें