चंडीगढ़। सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में पांच दिवसीय सीएसएनए कहानियों का रंगमंच शुरू होगा। यह आयोजन एक जून से लेकर पांच जून तक चलेगा।
इन पांच दिनों में 12 कहानियों पर आधारित 12 नाटक होंगे। यह आयोजन चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर से होगा। हर रोज शाम पांच बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ के लेखकों की कहानियों पर नाटक तैयार हुआ है। जो भी बेहतर नाटक होगा उसे दूसरे राज्यों में भी प्रस्तुति के लिए अवसर दिया जाएगा।