चंडीगढ़। मोहाली स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल के स्टूडेंट्स ने वार्षिक सांस्कृतिक शो ‘किलकारी’ आयोजित हुआ। इसमें पहली और दूसरी क्लास के स्टूडेंट्स ने अपनी प्रस्तुति से मंच पर धमाल मचाकर सबका दिल जीत लिया। समारोह की खास बात यह रही कि इन दोनों कक्षाओं के अलग-अलग सेक्शन के सभी स्टूडेंट्स ने इसमें हिस्सा लिया। स्कूल की तरफ से सभी स्टूडेंट्स को गिफ्ट दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2024-25 में स्कूल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली एक डिजिटल प्रस्तुति के साथ हुई।
रंगारंग सांस्कृतिक समारोह का आगाज सेकेंड ए और डी क्लास के छात्रों की ओर से प्रस्तुत गणेश स्तुति से हुआ। पारंपरिक परिधान पहने और सुंदर लय के साथ डांस किया। इसके बाद फर्स्ट ए और डी क्लास के बच्चों ने प्रस्तुति में दिखाया कि उनके ग्रैंड पेरेंट्स किस तरह से उन्हें प्यार करते हैं। इस प्रस्तुति को देखकर सभागार में बैठे सभी दर्शकों की आंखें नम हो गईं। समारोह का मुख्य आकर्षण फर्स्ट सी व फर्स्ट एफ क्लास के स्टूडेंट्स द्वारा पेश पंजाब का लोकनृत्य भॉंगड़ा रहा। इसने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। समारोह के अंत में फर्स्ट बी और ई क्लास के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति के रस में डुबोती प्रस्तुति देकर सैनिकों के प्रति आभार जताया।