फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रेहड़ी वाले ने अहाते के कारिंदे की टांग तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सारंगपुर में एक शराब के अहाते के बाहर रेहड़ी वाले और कारिदें के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में हुई मारपीट में अहाते के पास रेहड़ी लगाने वाले विशाल ने अहाते पर काम करने वाले कर्मचारी पर डंडे से हमला कर दिया जिससे उसकी टांग पर फैक्चर आ गया। इसके बाद गांव अंबवाला के निवासी बलविंदर सिंह की शिकायत पर माछीवाड़ा जिला लुधियाना के रहने वाले विशाल के खिलाफ सारंगपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया जबकि घायल बलविंदर सिंह सेेक्टर-16 के अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मिल्क कॉलोनी धनास में शराब के ठेके पर 22 सितंबर की रात को हुई थी। बलविंदर सिंह निवासी गांव अंबवाला थाना की शिकायत पर पुलिस स्टेशन सारंगपुर चंडीगढ़ में एफआईआर संख्या 64 यू/एस 115 (2), 118 (1), 3 (5), 351 (2) बीएनएस दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें