फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कर्मचारियों के विरोध-प्रदर्शन पर की गेट मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों को प्रदर्शन होगा। को-आॉर्डिनेशन कमेटी की ओर से 11 नवंबर को और फेडरेशन की ओर से 12 नवंबर को नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन होगा। फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के आह्वान पर धरना होगा। इस धरना की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही है। इसी कड़ी में सोमवार को 8 जगहों पर मीटिंग हुई। धरने की तैयारी के सिलसिले में एमसी रोड बूथ सेक्टर-25 और सेक्टर-16, बागवानी बूथ सेक्टर-16, बिजली दफ्तर सेक्टर-43 व 19 तथा एमसी मनीमाजरा के साथ आंगनवाड़ी वर्कर्स तथा क्रैच वर्कर्स की 8 स्थानों पर गेट मीटिंग की गई है।
विज्ञापन

गेट मीटिंग को फेडरेशन प्रधान राजेंद्र कटोच, महासचिव हरकेश चंद, अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी, यूटी पावर मैन यूनियन के प्रधान अमरीक सिंह, बागवानी विभाग के हरदीप सिंह, सहित अन्य विभागों के कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने 12 नवंबर को दिए जा रहे धरने में भारी गिनती में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें