फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मात देने वालों की रफ्तार बढ़ी, अक्तूबर में संक्रमण के मामले भी घटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के मरीजों की लगातार कम होती संख्या लोगों के साथ ही प्रशासन और स्वास्थ विभाग को राहत दे रही है। सितंबर की तुलना में अक्तूबर के पहले 9 दिनों में काफी कम कोरोना केस आए हैं। वहीं इसके साथ ही संक्रमित मरीजों की कम होती संख्या के बीच ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

सितंबर के पहले 9 दिन में जहां 22 लोग कोरोना से मरे। वहीं अक्तूबर के पहले 9 दिन में यह आंकड़ा 26 पर पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि मरने वालों में ज्यादातर मरीजों को मधुमेह, कैंसर, किडनी संबंधी बीमारी और हृदय संबंधी गंभीर बीमारियां पहले से थीं। ऐसे में जरूरी है कि गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीज इस दौरान एहतियात बरतें।
निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कौर कंग का कहना है कि संक्रमण की चेन को काफी हद तक कमजोर बनाने में सफलता मिली है। ऐसे में जरूरी है कि जनता स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन को भरपूर सहयोग दें ताकि कोरोना से इस जंग में जीत हासिल की जा सके।
विज्ञापन

9 दिन में 1062 हुए संक्रमित
अक्तूबर के 9 दिनों में शहर में 1062 मरीज मिले हैं जो पिछले माह की तुलना में आधे से भी कम है। सितंबर के शुरुआती 9 दिनों में 2357 केस सामने आए थे । उस दौरान संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी काफी बढ़ गई थी।
1692 मरीज हुए डिस्चार्ज
सितंबर की अपेक्षा अक्तूबर में डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या कुछ कम रही। 9 सितंबर तक जहां 1801 मरीज डिस्चार्ज किए गए थे। वहीं 9 अक्तूबर तक 1692 मरीज ही डिस्चार्ज हुए। डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की कम संख्या के बावजूद भी अक्तूबर राहत भरा रहा क्योंकि 9 दिनों में संक्रमित मिले केसों की संख्या पिछले महीने की तुलना में बेहद कम है।
विज्ञापन

1 से 9 सितंबर तक कोरोना की स्थिति
पॉजिटिव केस 2357
डिस्चार्ज 1801
मौत 22
1 से 9 अक्तूबर तक कोरोना की स्थिति
पॉजिटिव केस 1062
डिस्चार्ज 1692
मौत 26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें