फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की होंडा सिटी पर फर्जी नंबर लगाकर घूमता युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया कॉलोनी नंबर-4 लाइट प्वांइट स्थित रेलवे पुल के पास से पुलिस ने चोरी की होंडा सिटी कार पर फर्जी नंबर लगाकर घूमते चालक को गिरफ्तार किया है। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने पंचकूला के सूरजपुर स्थित महादेव कॉलोनी निवासी पुनीत कुमार उर्फ राजा (31) के खिलाफ आईपीसी की धारा 473 और 411 के तहत मामला दर्ज किया है। शनिवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह की अगुवाई में टीम शुक्रवार को कॉलोनी नंबर-4 लाइट प्वांइट स्थित रेलवे पुल के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान वहां से होंडा सिटी नंबर (सीएच-01एएन-8248) गुजर रही थी। पुलिस ने कार को रोककर चालक से कागजात मांगे, तो वह आनाकानी करने लगा। पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ समय पहले उक्त कार सेक्टर-22 से चोरी की गई है। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाया गया है। इसके बाद पुलिस चालक पुनीत को गिरफ्तार उसे थाने ले गई और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।
बता दें कि बीते 3 अक्तूबर को सेक्टर-34 थाना पुलिस ने चोरी की होंडा सिटी कार पर फर्जी नंबर लगाकर घूम रहे अबरार खान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। बाद ने पुलिस ने उसके साथी को भी दबोचा था। पुलिस जांच में सामने आया था कि अबरार पर पहले से कुल 32 केस दर्ज थे। आरोपियों के कब्जे से चार होंडा सिटी कार बरामद हुई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि कार चोरी के बाद वह उत्तरप्रदेश ले जाकर बेच दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें