फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अगले पांच दिन साफ रहेगा आसमान, 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी में बारिश के बाद भी अभी बादलों के छाए रहने की संभावना है। एक सप्ताह तक चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। जिससे दोपहर के समय हल्की गर्मी का अहसास हो सकता है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से लगभग 6.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके बाद 11 से 14 अप्रैल तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। रात का तापमान 13 डिग्री से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें