फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में डेंगू से बिगड़ने लगे हालात, महज 14 दिनों में मरीजों की संख्या 51 से हुई 129

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कोरोना के मामले तो कम हो गए हैं लेकिन डेंगू के मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या ने अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। महज 14 दिनों में 78 मरीज मिल चुके हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 51 से बढ़कर 129 हो चुकी है। बढ़ते डेंगू के मामलों ने सरकारी तंत्र के बचाव की भी पोल खोल दी है क्योंकि एक तरफ मलेरिया विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार बचाव के लिए की जा रही गतिविधि का ब्यौरा काफी लंबा-चौड़ा है जबकि दूसरी तरफ पिछले तीन वर्षों की तुलना में सितंबर में दोगुने से ज्यादा मरीजों का मिलना उनके राहत व बचाव कार्य की सच्चाई बयां कर रहा है। ऐसे में अधिकारी जनता को सचेत व जागरूक रहने की भी सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग के आंकड़ों के अनुसार घरों के कूलरों में सबसे ज्यादा डेंगू के लार्वा मिल रहे हैं। ऐसे में विशेषज्ञों की सलाह है कि कूलर का प्रयोग सावधानी से करें। हफ्ते में कम से कम दो बार उसका पानी साफ करें। मलेरिया विभाग ने 1160 घरों के कूलरों की जांच की है जिसमें से 52 कूलर में डेंगू के लार्वा पाए गए हैं।
बॉक्स
बचाव के सारे प्रयास हो रहे विफल
डेंगू के मरीजों को लेकर अगर स्वास्थ्य विभाग के पुराने रिकार्ड पर गौर किया जाए तो इस बार सितंबर में स्थिति गंभीर होती नजर आ रही है क्योंकि इस वर्ष की तुलना में पिछले तीन वर्षों के दौरान चंडीगढ़ में सितंबर माह में मिले मरीज की संख्या आधे से भी कम है। 2019 के सितंबर में 30, 2020 में 19, 2021 में 56 मरीजों में सितंबर माह में डेंगू की पुष्टि की गई थी। इस बार महज 14 दिनों में 78 मरीज मिल चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ बचाव के लिए मलेरिया विभाग द्वारा किए जा रहे सारे प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। ऐसे में अधिकारियों को इस बात की चिंता सता रही है कि अगर स्थिति नियंत्रण से बाहर हुई तो फिर क्या उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट-
इन इलाकों में डेंगू का खतरा ज्यादा
मौलीजागरां, मनीमाजरा, दड़वा, हल्लोमाजरा, बहलाना, खुड्डा लाहौरा, खुड्डा अलीशेर, मलोया, कॉलोनी नंबर-4, सेक्टर-25, सेक्टर-27, सेक्टर-22, धनास, सेक्टर-20, सेक्टर-19 और सारंगपुर में डेंगू का खतरा सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हर साल इन क्षेत्रों से डेंगू के सबसे ज्यादा मामले आते हैं।
इनसेट-
मच्छरों से बचना है तो ये नंबर मिलाए
डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरी किए गए हेल्पलाइन नंबर-76260-02036 पर संपर्क कर सकते हैं।
इनसेट-
यहां हो रही डेंगू जांच
पीजीआई, जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16, सिविल अस्पताल मनीमाजरा, सिविल अस्पताल सेक्टर-22 और सिविल अस्पताल सेक्टर 45
पांच वर्षों में डेंगू की स्थिति
वर्ष डेंगू के मरीज मौत
2017 1125 00
2018 301 00
2019 286 00
2020 265 00
2021 1596 03
2022 अब तक - 129 00
इनसेट-
यहां मिले डेंगू के लार्वा
सामग्री जांच की संख्या पॉजिटिव
कंटेनर 4454 28
कूलर 1160 52
ओवर हेड टेंकर 1744 1
हौदी 22 0
टायर 94 0
फ्रीज ट्रे 1 0
इनसेट-
विभाग ने की ये कार्रवाई
नोटिस- 8307
कारण बताओ- 118
चालान- 202
घरों में कीटनाशक का छिड़काव- 27 क्षेत्र में एंटी लार्वा- 113
कोट- मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए मलेरिया विभाग व्यापक स्तर पर राहत व बचाव कार्य कर रहा है। टीम प्रतिदिन अगल-अलग प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण कर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। जनता को भी सचेत और जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन

- यशपाल गर्ग, स्वास्थ्य सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें