फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गोशालाओं में बदले हालात, निगम ने शुरू किए सुधार कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के गोशालाओं की बदहाल स्थिति उजागर होने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। निगम ने शहर की गोशालाओं में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए गोशालाओं में हीटर लगाए गए हैं, वहीं ठंडी हवा से बचाव के लिए शेल्टर को चारों ओर से ढकने का कार्य भी तेज कर दिया गया है। इसके साथ ही पशुओं के लिए हरे और सूखे चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि ठंड के मौसम में उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

15 जनवरी को अमर उजाला की टीम ने नगर निगम की ओर से संचालित गोशालाओं का निरीक्षण किया था। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में एमआरएफ सेंटर के पास संचालित गोशाला और मलोया स्थित गोशाला में गायों के रखरखाव को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई थी। कई शेड खुले मिले थे, जहां से ठंडी हवा सीधे अंदर प्रवेश कर रही थी। सर्दी से बचाव के नाम पर किए गए इंतजाम नाकाफी थे और कई जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ था, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ था।
निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि गायों को दिए जा रहे अनाज में हरे चारे की मात्रा बेहद कम थी। लंबे समय से सफाई व्यवस्था भी ढीली पड़ी थी जिससे पशुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया गोशाला में 10 हीटर लगाए
नगर निगम की टीमों ने गोशालाओं में विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित गोशाला में 10 हीटर लगाए जा चुके हैं जबकि मलोया की गोशाला में भी ठंड से बचाव के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। शेल्टर को चारों ओर से ढककर हवा और ठंड को रोकने की कोशिश की जा रही है। साथ ही चारे की आपूर्ति बढ़ाई गई है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि अब गोशालाओं का नियमित निरीक्षण किया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगम का दावा है कि पशुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें