फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 60 से अधिक गोवंश की मौत..........टोक्सिकोलॉजी जांच में बीमारी और जहर दोनों का खुलेगा राज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रायपुर कलां गोशाला एवं पशु शवदाह प्लांट में 60 से अधिक गायों और बछड़ों की मौत के मामले में गोवंश के ब्लड सैंपल और अन्य जैविक नमूनों को सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (सीएफएसएल) भेजा गया है। जांच टीम शुक्रवार को स्वयं सीएफएसएल लैब पहुंची और सैंपलों की जांच प्रक्रिया की निगरानी की। सीएफएसएल को कुल 12 सैंपल भेजे गए हैं। इनकी फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

जांच अधिकारियों के अनुसार मृत गायों के पेट से निकली पॉलिथीन और प्लास्टिक के टुकड़ों की उम्र भी जांच के दायरे में है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह कचरा हाल ही में खाया गया था या लंबे समय से पेट में मौजूद था। इसके अलावा जिन बछड़ों की उम्र दो से ढाई महीने के आसपास थी, उनके सैंपल अलग से जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि कम उम्र में मौत के कारणों की सटीक पहचान हो सके।
अधिकारियों ने बताया कि सैंपलों की टोक्सिकोलॉजी जांच कराई जा रही है। इस जांच से यह स्पष्ट हो सकेगा कि गोवंश की मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई या किसी गंभीर बीमारी के चलते। साथ ही यह भी सामने आएगा कि पेट में मिली पॉलिथीन और प्लास्टिक का स्वास्थ्य पर कितना असर पड़ा और क्या यही मौत का प्रमुख कारण बना।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में साजिश के संकेत नहीं, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश
पुलिस ने गोशाला और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। अब तक की जांच में किसी साजिश या जानबूझकर जहरीला पदार्थ खिलाए जाने जैसे तथ्य सामने नहीं आए हैं, हालांकि जांच जारी है। उधर, मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद ने नगर निगम आयुक्त को शहर की सभी गोशालाओं की रोजाना रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी गायों और बछड़ों की मेडिकल जांच कराकर बीमार गोवंश को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें