फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 1813 में बना था सेक्टर 24 का श्री माता बसंती देवी का मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मां के दरबार में जो भी आया। मन्नत मांगी वह खाली हाथ नहीं गया। मां ने उसकी झोली भर कर वापस भेजा। जिसने संतान मांगी उसे संतान दिया, जिसने धन मांगा उसे धन दिया। सबसे बड़ी बात सभी की स्वास्थ की रक्षा की। हम चर्चा कर रहे हैं सेक्टर-24 के श्री बसंती माता मंदिर की।
विज्ञापन

यह मंदिर वर्ष 1813 में निर्मित हुआ है। सेक्टर-24 कभी यह कैलड़ गांव के नाम से जाना जाता था। जब चंडीगढ़ बना तो गांव की जमीन को प्रशासन ने अधिग्रहण कर लिया और गांव के लोग अन्य जगहों पर चले गए। यह माता कैलड़ गांव की कुलदेवी हैं। मंदिर में गांव के लोग अभी भी पूजन के लिए आते हैं। ऐसी मान्यता है कि कभी इस गांव में चेचक महामारी फैली थी। उस समय माता प्रकट होकर लोगों की रक्षा की थी।
मंदिर के प्रबंधक दिनेश मेहता बताते हैं कि इस मंदिर का प्रबंधन श्री सनातन धर्म सभा सेक्टर-23 से चलता है। सभा के प्रधान आदर्श शर्मा हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में पिछले वर्ष प्राकृतिक स्फटिक के शिवलिंग स्थापित किया गया है। चैत्र और शारदीय नवरात्र के पहले दिन माता की चौकी का आयोजन होता है। माता की चौकी में पंकज शर्मा माता का गुणगान करेंगे। मंदिर में पुराना पीपल का पेड़ है। प्रशासन ने इसे हेरिटेज घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें