डेराबस्सी। इंडस इंटरनेशनल में सामने आए किडनी कांड के मामले में अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए संघर्ष कर रही दूसरी लहर क्रांति की ओर से बैठक की गई। महासचिव मदन शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों उनकी संस्था के प्रधान बलकार सिंह के पिता की मौत होने के कारण संघर्ष को कुछ दिन के लिए टाल दिया था लेकिन अब फिर से संघर्ष तेज करने का एलान किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अस्पताल के बाहर कार्रवाई होने तक पक्का धरना लगाने का फैसला किया गया है। उक्त अस्पताल में अवैध तौर लोगोंं की किडनी ट्रांसफर करने का खुलासा होने के बाद अभी तक पुलिस ने अस्पताल के प्रबंधकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की ओर से से दिखावे के लिए एसआईटी कायम की गई है जो अस्पताल को बचाने के लिए कार्रवाई कर रही है। इतने मामले सामने आने के बाद अभी तक अस्पताल खुलेआम चल रहा है व लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। इस संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सहित अन्य को पत्र लिखकर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की गई है ताकि सच्चाई बाहर आ सके और अस्पताल सील हो।