फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तेज धूप ने किया परेशान, आज से बदल सकता है मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में रविवार को काफी तेज धूप रही। इस कारण लोग पूरे दिन गर्मी और उसम से परेशान रहे। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद सुबह 9 बजे के बाद सुखना लेक पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग ने सोमवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। 31 जुलाई से बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन

रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.2 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अगस्त को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं और बारिश हो सकती है। 31 जुलाई और एक व दो अगस्त को आंधी और ठीक-ठाक बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसका असर तापमान पर भी पड़ने की बात कही गई है। इसके अनुसार 29, 30 और 31 जुलाई को अधिकतम तापमान क्रमश: 35, 34 और 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट की उम्मीद जताते हुए एक और दो जुलाई को क्रमश: 33 और 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें