फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल को लेकर स्कूल एसोसिएशन दो-फाड़

Fri, 13 Dec 2013 12:20 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
रासा द्वारा 16 दिसंबर को एफिलिएटेड स्कूल बंद करने के फैसले का विरोध शुरू हो गया। पंजाब प्राइवेट स्कूल आर्गेनाइजेशन ने स्कूल बंद करने के फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया है। आर्गेनाइजेन ने बोर्ड द्वारा उठाए गए कदमों के प्रयास की प्रशंसा की। साथ ही समूह स्कूलों से अपील की है कि वे हड़ताल में शामिल न हों।
विज्ञापन


बल्कि विद्यार्थियों के हितों का ध्यान रखें। वीरवार को पंजाब प्राइवेट स्कूल आर्गेनाइजेशन के एक दल ने बोर्ड अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस मौके पर आर्गेनाइजेशन के मेंबरों ने एक मांग पत्र बोर्ड अधिकारियों को सौंपा। संस्था के प्रधान  तेजपाल सिंह एवं प्रधान दीदार सिंह से बोर्ड से मांग की कि शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए प्रयास किए जाए।

उन्होंने सभी स्कूलों से अपील की है किवे 16 दिसंबर को स्कूल बंद न करे। अपितु शिक्षा व्यापारियों पर एवं नकल माफिया का जमकर विरोध करें। उन्होंने कहा कि पीपीएसओ के नेताओं से भी अपील है कि वे विद्यार्थियों के हितों का ध्यान रखें।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रासा ने 16 दिसंबर को स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि स्कूलों की कई मांगे हैं। जिन्हें बोर्ड एवं सरकार द्वारा पूरा नहीं किया जा रहा है। इसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें