फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में 20 हजार लीटर मुफ्त पानी की योजना को तुरंत मंजूरी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में 20 हजार लीटर मुफ्त पानी योजना को जल्द लागू करने की मांग उठाई है। पार्टी के स्टेट मीडिया इंचार्ज विक्रांत ए तंवर ने कहा कि 11 मार्च 2024 को तत्कालीन मेयर कुलदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई नगर निगम सदन की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया था। उस दौरान सदन में इस मुद्दे पर काफी हंगामा भी हुआ था।
विज्ञापन

तंवर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने वर्ष 2021 के नगर निगम चुनाव घोषणा पत्र में दिल्ली मॉडल की तर्ज पर चंडीगढ़ में मुफ्त पानी और सस्ती बिजली देने का वादा किया था। इसी वादे को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम सदन में 20 हजार लीटर मुफ्त पानी का एजेंडा पारित कराया गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जनता से जुड़े इस फैसले को बिना देरी लागू किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें