फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गुरदासपुर व तरनतारन में सरपंच-पंच चुनाव 18 जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। राज्य चुनाव आयोग ने जिला गुरदासपुर और तरनतारन की ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंचों के खाली पदों पर चुनाव 18 जनवरी को करवाने की घोषणा की है। चुनाव के साथ ही मतगणना उसी दिन पोलिंग बूथों पर की जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जनवरी निर्धारित की गई है। संबंधित ग्राम पंचायतों में आदर्श चुनाव संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है और यह 19 जनवरी तक जारी रहेगी। चुनाव आयोग ने दोनों जिलों के उपायुक्त और जिला चुनाव अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करें। गुरदासपुर में कलानौर मोजोवाल, पुरानी, पीएपी, चक्करी, ढक्की और जैलदारा पंचायतों और तरनतारन में काजी कोट, कक्का कंडियाला, पंडोरी गोला और माड़ी कंबोके पंचायतों में चुनाव होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें