चंडीगढ़। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने सोमवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक में कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों का निवारण शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संबंधित मुद्दों पर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में शिक्षा विभाग और गुरु अंगद देव वेटरनरी एवं एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी से जुड़े मसलों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा एक्स इम्प्लाइज विंग आम आदमी पार्टी, पंजाब और ईटीटी-टीईटी पास अध्यापक यूनियन (जय सिंह वाला) के प्रतिनिधियों से बातचीत की गई। चीमा ने कहा कि यूनियन की जायज मांगों पर विचार चल रहा है और जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में एकल प्रतिनिधि के बजाय चार-पांच नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बैठक में शामिल हो, ताकि अधिक सार्थक चर्चा और सहमति संभव हो। पूर्व मुलाजिम विंग की मांगों पर उन्होंने वित्त विभाग और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ब्यूरो