फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एक घंटे की प्रार्थना सभा में बलिदान को किया जाएगा याद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर शिक्षा विभाग की ओर से यूटी के सरकारी और निजी स्कूलों के लिए आधे दिन का शैक्षणिक शेड्यूल जारी किया गया। वीरवार को निर्धारित समय से पहले बच्चों की छुट्टी हो जाएगी। शेड्यूल के मुताबिक एक घंटे की विशेष प्रार्थना सभा होगी। यह सभा शहीद ऊधम सिंह के जीवन, बलिदान एवं विरासत को समर्पित होगी जिन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया।
विज्ञापन

सुबह के समय 11 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। 11 से 12 बजे तक प्रार्थना सभा होगी। शाम की शिफ्ट में कक्षाएं 3 बजे तक लगेंगी और 4 बजे तक सभा होगी। इस एक घंटे में विद्यार्थी भाषण, देशभक्ति गीत, स्किट, कविताएं पेश करेंगे। यह शहीद ऊधम सिंह के जीवन पर आधारित होंगी। चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का निडर कार्य हमारे राष्ट्र की नींव रखने वाले बलिदानों की सशक्त प्रेरणा है। सभी स्कूलों में विशेष सभाएं आयोजित कर उनके योगदान को श्रद्धांजलि दी जाएगी ताकि प्रत्येक बच्चे को साहस, देशभक्ति एवं ईमानदारी के मूल्यों से प्रेरित किया जा सके। इन आयोजनों से हम छात्रों को भारत के स्वतंत्रता संग्राम की भावना और एक स्वतंत्र एवं लोकतांत्रिक समाज में नागरिक कर्तव्यों से जोड़ना चाहते हैं। यह पहल हमारे युवाओं को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों के मूल्यों से प्रेरित करने और उन्हें देश की स्वतंत्रता की भावना से जोड़ने का सार्थक प्रयास है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें