चंडीगढ़। उत्तराखंड की कुल एवं आराध्य देवी मां नंदा राजराजेश्वरी की पावन डोली 12 सितंबर को विभिन्न शहरों से होते हुए रात्रि विश्राम के लिए काली माता मंदिर सेक्टर-30 पहुंचेगी। 3 सितंबर को सुबह 10 बजे उत्तराखंड पिंडर घाटी जनसभा की ओर से मां नंदा राजराजेश्वरी की शोभायात्रा काली माता मंदिर से गढ़वाल भवन सेक्टर-29 के लिए रवाना होगी। गढ़वाल भवन में डोली के आगमन पर भव्य आयोजन होगा। मुख्य यजमान जितेंद्र जौहर, राम चंद्र रावत, शंकर पवार, प्रधान गढ़वाल सभा, कुंदन लाल उनियाल सहित गढ़ समाज के नागरिक मां नंदा राजराजेश्वरी की पूजा-अर्चना करेंगे।