फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नगर कीर्तनों के लिए 15 तक चकाचक हो जाएंगे मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस...
विज्ञापन

नगर कीर्तनों के लिए 15 तक चकाचक हो जाएंगे मार्ग
सड़क पर न होगा कोई गड्ढा और दोनों तरफ नाले हो जाएंगे कवर
बिजली के ढीले तार दुरुस्त होंगे, बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 19 नवंबर से नगर कीर्तन शुरू हो जाएंगे। पूरे प्रदेश में चार नगर कीर्तन निकाले जाने हैं जो 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंच जाएंगे। जिन मार्गों से ये नगर कीर्तन गुजरेंगे उन मार्गों को 15 नवंबर तक चकाचक करना है। इस संदर्भ में पंजाब सरकार गंभीर हैं। सरकार ने संबंधित एजेंसियों को इस बाबत निर्देश दे दिए हैं जबकि संबंधित जिलों के डीसी भी इस बात का सुनिश्चित करेंगे कि नगर कीर्तन से पूर्व सारी व्यवस्थाएं पूरी हो गई हैं।
इन सभी मार्गों में जिला उपायुक्त यह सुनिश्चित करेंगे कि इन मार्गों में कोई गड्ढा नहीं है और सड़कों की पूरी तरह मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा सड़कों के दोनों ओर नालों को भी खुला नहीं छोड़ना है। कोई नाला खुला पड़ा है तो इसे कवर किया जाएगा। इसके अलावा इन मार्गों में बिजली के ढीले तार या खतरनाक ढंग से खड़े खंभों से कोई खतरा न हो। इस बाबत बिजली निगम के अफसरों को निर्देशित कर दिया गया है। यह काम भी हर हाल में 15 नवंबर तक दुरुस्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समारोह के नोडल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि नगर कीर्तनों के सभी मार्ग पूरी तरह सुरक्षित हैं और वहां सफाई के विशेष प्रबंध किए गए हैं, इस संदर्भ में सभी जिलों से रिपोर्ट 15 नवंबर तक हर हाल में आनी है। चूंकि इन नगर कीर्तनों में सभी जिलों से भारी संख्या में संगतों ने भाग लेना है, इसलिए हर तरह की व्यवस्थाओं पर अफसर व मंत्री खुद निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें