फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: धूम्रपान छोड़ने के 15 साल बाद तक लंग्स्स कैंसर का रहता है रिस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पिछले कुछ समय में फेफड़ों के कैंसर केस बढ़ गए हैं। वैसे तो यह कैंसर कई कारणों से होता है लेकिन धूम्रपान करने वाले मरीजों में इसका खतरा ज्यादा होता है। 80 प्रतिशत केस धूम्रपान करने वालों के ही होते हैं। धूम्रपान छोड़ने के 15 साल बाद तक व्यक्ति को फेफड़ों के कैंसर का खतरा रहता है। यह जानकारी पल्मोनरी मेडिसिन कंसल्टेंट डॉक्टर सोनल ने सेक्टर के प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले यह कैंसर केवल पुरुषों में होता था लेकिन अब महिलाओं में भी होने लगा है। अभी जो केस आ रहे हैं उनमें महिलाओं और पुरुषों का रेशो बराबर है। आजकल धूम्रपान पुरुषों महिलाओं में आम हो गया है इसलिए यह ज्यादा बढ़ रहा है। इस कारण मौतें भी ज्यादा हो रही हैं। देहरादून, हिमाचल और हरियाणा में फेफड़ों के कैंसर के मरीज ज्यादा हैं। मिट्टी और धूम्रपान की आदत के कारण यह ज्यादा है। यह फैमिली हिस्ट्री, घर में किसी सदस्य के स्मोक करने और टीबी से भी फेफड़ों का कैंसर हो सकता है।

स्क्रीनिंग जल्दी इलाज में निभाती है भूमिका
कैंसर से होने वाली सभी मौतों में से हर पांच में से एक मौत लंग्स कैंसर के कारण होती है। डॉ. कृतार्थ ने कहा कि लंग्स कैंसर में अक्सर लगातार खांसी, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, वजन कम, भूख कम, सांस में समस्या और खून की खांसी शामिल होती है। इसलिए इसके इलाज को सफल बनाने के लिए शुरू में ही इसकी पहचान जरूरी है। इसका जल्दी पता लगाने के लिए स्क्रीनिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पेट सिटी स्केन से कैंसर ब्रेन तक स्प्रैड हुआ है इसका पता चल जाता है। इसकी 5 स्टेज होती हैं। पहली स्टेज में इलाज शुरू होने से उम्र 5 साल बढ़ जाती है।
विज्ञापन


इन तरीकों से हो सकता है इलाज
कैंसर का सर्जरी से इलाज किया जा सकता है। सर्जरी से कैंसर को रिमूव किया जा सकता है। कीमोथेरेपी से भी इसे हटाया जा सकता है लेकिन इससे मरीज के बाल छड़ जाते हैं। हीमोग्लोबिन ड्रॉप करने लग जाता है और एनिमिया की समस्या हो सकती है। टारगेटेड थेरेपी से केवल कैंसर सेल को टारगेट करके खत्म किया जाता है। इससे अन्य बॉडी सेल पर कोई खतरा नहीं होता। इसके अलावा इम्योनोथेरेपी आजकल दी जाती है। इससे शरीर की इम्यूनिटी को कैंसर सेल के खिलाफ एक्टिवेट किया जाता है ताकि कैंसर से लड़ने में सहायता मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें