फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुलिस की कथित प्रताड़ना से परेशान दुष्कर्म पीड़िता ने किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। थाना नथाना क्षेत्र की एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस की कथित प्रताड़ना और न्याय न मिलने से दुखी होकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार मामला तब शुरू हुआ जब पीड़िता ने बताया कि वह गांव महराज में अपनी सहेली कुशनूर कौर के घर गई थी। वहां कुशनूर और उसकी माता सुखदीप कौर ने उसे लहिरा बेगा निवासी सुखप्रीत सिंह के पास भेजा, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजन पुलिस के पास गए, लेकिन प्रारंभ में मामला दर्ज नहीं किया गया। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़िता और उसके पिता ने थानेदार जगतार सिंह पर आरोप लगाया कि वह आरोपियों के साथ मिलकर उन्हें दबाने का प्रयास कर रहे हैं। पिता ने उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। लगातार मानसिक प्रताड़ना और अपमान के चलते पीड़िता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। आज एसएसपी बठिंडा ने एम्स पहुंचकर पीड़िता का हालचाल जाना और घटनाक्रम की जानकारी हासिल की। पुलिस ने मामले की जांच तेज करने और पीड़िता को सुरक्षा देने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें