फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ढकोली और ईसापुर रोड का रेलवे फाटक 13 व 14 को रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर-डेराबस्सी। लेवल क्रॉसिंग नंबर C-120 का ढकोली और डेराबस्सी का ईसापुर रोड का रेलवे फाटक 13 से 14 दिसंबर को सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।विभाग ने बताया कि रेल पटरियों की स्थिति में आई तकनीकी खराबियों को दूर करने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए आपातकालीन मरम्मत कार्य करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

यह मरम्मत कार्य ट्रेनों की सुरक्षित संचालन के साथ-साथ सड़क से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 13 दिसंबर की सुबह 8 से लेकर 14 दिसंबर की रात 8 बजे तक गेट पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान भारी, हल्के और दोपहिया वाहन सभी को वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना पड़ेगा। रेलवे विभाग ने ट्रैफिक पुलिस से विशेष सहायता की मांग की है, ताकि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर ट्रैफिक को सुचारू रूप से मोड़ा जा सके और लोगों को जाम या अव्यवस्था जैसी परेशानी न झेलनी पड़े।



यातायात विभाग को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि यह कार्य पूरी तरह इमर्जेंट मेंटेनेंस की श्रेणी में आता है, इसलिए इसे टालना संभव नहीं है। मरम्मत पूरी होने के बाद रेलवे ट्रैक की मजबूती बढ़ेगी और भविष्य में किसी भी संभावित दुर्घटना का खतरा कम हो जाएगा। इसके साथ ही सड़क मार्ग से रोजाना आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे इस अवधि में निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। पास के क्षेत्रों में वाहन चालकों को दिशा-निर्देश देने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि जनता के सहयोग से यह दो दिवसीय बंदी बिना किसी दिक्कत के पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें