फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी टैक्स से सैनिकों को मिली पूरी छूट!

Sun, 10 Nov 2013 11:42 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने सैनिकों को प्रापर्टी टैक्स से छूट दे दी है। सैनिकों को राहत देने का निर्णय ले लिया गया है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा भी हो सकती है।
विज्ञापन


इससे प्रदेश के हजारों सैनिकों को राहत मिलेगी। हालांकि, सैनिकों को प्रापर्टी टैक्स में पूरी तरह राहत देने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

प्रापर्टी टैक्स के संबंध में पिछले दिनों जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश भर के सभी जिलों में 300 वर्ग गज तक के प्लॉट पर सैनिकों को प्रॉपर्टी टैक्स से छूट दी गई थी, लेकिन इससे ऊपर के प्लॉट पर टैक्स का प्रावधान था।

सैनिकों और पूर्व सैनिकों ने इसका विरोध करते हुए स्थानीय विधायक और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा था।

पंचकूला के विधायक डीके बंसल ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात कर सैनिकों की प्रापर्टी पर लग रहे टैक्स को माफ करवाने की मांग की थी।

बंसल ने भी कहा कि मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। सैनिकों के छोटे-बड़े हर प्लॉट पर छूट लागू होगी।

बंसल ने कहा कि प्रापर्टी टैक्स में 30 फीसदी छूट का लाभ पाने के लिए आम लोगों द्वारा टैक्स जमा कराने की तारीख बढ़ाने की मांग को भी सीएम तक पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें