फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रधानमंत्री ने किया धन धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, चंडीगढ़ कि किसानों ने देखा लाइव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित एनएएससी कॉम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना (पीएमडीडीकेवाई) सहित कई अन्य योजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कृषि अवसंरचना कोष (एआईएफ) के अंतर्गत 1,096 परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया और 9 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन्हें कृषि, पशुपालन, मत्स्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों की योजनाओं के एकीकरण के माध्यम से 100 आकांक्षी कृषि जिलों में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन के पशुपालन एवं मत्स्य विभाग तथा कृषि विभाग की ओर से धनास, मलोया और मनीमाजरा स्थित तीन सरकारी पशु चिकित्सा संस्थानों में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एवं सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दोनों विभागों के संयुक्त निदेशक निदेशक नवीन और डॉ. अश्वनी कुमार वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के 75 किसानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें