फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डीजीपी और एसपी रोहतक की गिरफ्तारी के बाद ही करवाएंगे पोस्टमार्टम

Fri, 10 Oct 2025 11:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजीपी वाई पूरण कुमार खुदकुशी मामला...
विज्ञापन



डीजीपी और एसपी रोहतक की गिरफ्तारी के बाद ही करवाएंगे पोस्टमार्टम
हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस डी सुरेश और विदेश से आए मृतक के भाई ने डीजीपी से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। एडीजीपी वाई पूरण कुमार के परिवार ने अब तक शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। इस बीच हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डी. सुरेश और विदेश से लौटे मृतक के भाई विक्रम कुमार ने शुक्रवार को सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में चंडीगढ़ के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा से मुलाकात की। परिवार ने डीजीपी से इस मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। डीजीपी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जांच पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता से की जाएगी। उन्होंने बताया कि आईजी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में छह सदस्यीय एसआईटी गठित कर दी गई है, जो मामले की गहराई से जांच करेगी।
विज्ञापन

डी. सुरेश बोले : मामला सामाजिक, राजनीति से नहीं जुड़ा
बातचीत के दौरान आईएएस डी. सुरेश ने कहा कि यह मामला पूरी तरह सामाजिक है और इसका किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवार केवल न्याय चाहता है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। चंडीगढ़ पुलिस ने मृतक अधिकारी की पत्नी आईएएस अमनीत पी. कुमार की शिकायत पर वीरवार रात एफआईआर दर्ज की। यह एफआईआर सेक्टर-11 थाना में दर्ज की गई, जो सुसाइड नोट में दर्ज अंतिम बयान (फाइनल नोट) के आधार पर है। सुसाइड नोट में कई वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रताड़ना और जातिगत भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें डीजीपी शत्रुजीत कपूर, एडीजीपी अमिताभ ढिल्लो, एडीजीपी संजय कुमार, आईजी पंकज नैन, आईपीएस कला रामचंद्रन, आईपीएस संदीप खिरवार, आईपीएस सिबास कविराज, पूर्व डीजीपी मनोज यादव, पूर्व डीजीपी पीके अग्रवाल, पूर्व मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, एसपी नरेंद्र बिजारणिया व अन्य अधिकारी शामिल हैं। चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन-जिन अधिकारियों के नाम सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए उकसाने या एससी-एसटी एक्ट के उल्लंघन के तहत आए हैं, सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें