चंडीगढ़। शहर के 12 कॉलेजों में सेंट्रलाइज्ड और नॉन-सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज में दाखिला लेने लिए शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। दोपहर 2 बजे के बाद रजिस्ट्रेशन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अनुसार वीरवार शाम तक 41 हजार 205 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाई। इनमें 18 हजार 934 रजिस्ट्रेशन सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज के लिए और 22 हजार 271 रजिस्ट्रेशन नॉन- सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज के लिए करवाई। सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज के लिए विद्यार्थी को यूटी हायर एजुकेशन की वेबसाइट www.dhe.chd.gov.in पर जाकर दाखिला के लिए अप्लाई करना होगा। वहीं नॉन - सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज में दाखिले के लिए हर कॉलेज की वेबसाइट पर अलग से आवेदन किया जाएगा।