फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्षाबंधन प्रतियोगिता में धनास के स्कूल की प्रिंसिपल और पीजीजीसी के प्रोफेसर रहे विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पर्यावरण विभाग की ओर से आयोजित वृक्षाबंधन कार्यक्रम के विजेताओं की घोषणा वीरवार को की गई। कार्यक्रम में धनास के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सीमा रानी, सेक्टर-42 के पीजीजीसी की प्रिंसिपल बीनू डोगरा, डॉ. रंजना शर्मा व विवेक शर्मा विजयी घोषित हुए। इसके अलावा चांद शेखर, वरिंदर सिंह व रवि शर्मा को भी विजयी घोषित किया गया। मुख्य वन संरक्षक देवेंदर दलाई व उप-वन संरक्षक डॉ. अब्दुल कय्यूम ने लकी ड्रॉ निकालकर विजेताओं की घोषणा की। उजके बाद सभी विजेताओं को पर्यवारण भवन में बुलाकर सम्मानित किया। देवेंदर दलाई ने कहा इस कार्यक्रम में 1250 लोगों ने भाग लिया। इन सभी विजेताओं के नाम विभाग की पत्रिका जंगल बुक में प्रकाशित होंगे। यह प्रतियोगिता तो महज एक औपचारिकता है। हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति प्रकृति प्रेमी बने। पौधे लगाए और उनकी रक्षा करे ताकि चंडीगढ़ की इस विरासत को सदैव बनाये रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें