फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल दिया भाईचारे और सौहार्द का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सुबह से लेकर शाम तक बढ़ रही चहल-पहल के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल के नेतृत्व में मंगलवार को थाना सोहाना, फेज-8, मटौर, फेज-11, आईटी सिटी थाना व फेज-1 के सभी एसएचओ, पीसीआर पार्टी के अलावा 100 के करीब पुलिस मुलाजिम फ्लैग मार्च में शामिल हुए। यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों और मोहल्लों से होते हुए थाना परिसर में संपन्न हुआ। डीएसपी बल ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। सभी लोग मिलजुल कर शांतिपूर्वक त्योहार मनाएं।
विज्ञापन

डीएसपी बल का कहना है कि शहर में अमन कानून की स्थिति को बरकरार रखने व लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाए रखने के लिए शहर के सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए है। चेकिंग अभियान भी लगातार जारी है। बिना चेकिंग किसी को भी शहर में दाखिल नहीं होने दिया जा रहा है। इसके अलावा बाहरी राज्यों से आने वाले संदिग्ध वाहनों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने शहर निवासियों से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं भी किसी जगह कोई लावारिस वस्तु पड़ी दिखाई दे तो उन्हें किसी भी कीमत पर न छूएं। तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने को दे। ताकि पुलिस मौके पर पहुंच कर उक्त लावारिस वस्तु की जांच कर सके। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि किसी क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमता दिखाई दे तो उसकी जानकारी भी पुलिस को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें