फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पिता और बेटी से आमने-सामने होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीमा गोयल की हत्या के मामले में गिरफ्तार पीयू के प्रोफेसर बीबी गोयल का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपी को वीरवार को जिला अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत को बताया कि केस की कड़ियां जोड़ने के लिए आरोपी और उसकी बेटी पारुल को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ जरूरी है।
विज्ञापन

पुलिस ने यह भी दलील दी कि प्रोफेसर का मोबाइल अभी तक बरामद नहीं हुआ है, जबकि यह केस का अहम डिजिटल सबूत है इसलिए अतिरिक्त चार दिन के रिमांड की मांग की गई लेकिन अदालत ने दो दिन का ही अतिरिक्त रिमांड मंजूर किया।
जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, हत्या वाली रात सीमा का मोबाइल एक टावर से दूसरे टावर पर शिफ्ट हुआ और कुछ देर बाद स्विच ऑफ हो गया। मोबाइल की अंतिम लोकेशन उनके घर की मिली लेकिन मौके से मोबाइल बरामद नहीं हो पाया। पुलिस का मानना है कि मोबाइल मिलने के बाद कई अहम बातें सामने आ सकती हैं। आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है लेकिन वह मोबाइल के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा।
विज्ञापन


सीमा से प्रोफेसर की लव मैरिज, पहली शादी छुपाने का आरोप
मृतका के भाई दीप जॉर्ज ने बताया कि प्रोफेसर बीबी गोयल ने सीमा से अपनी पहली शादी छुपाकर विवाह किया था। हत्या के बाद ही परिवार को पता चला कि यह आरोपी की दूसरी शादी थी। दीप जॉर्ज के अनुसार प्रोफेसर सीमा को अनपढ़ कहकर ताने मारता था जबकि सीमा ने एमबीए और नर्सिंग की पढ़ाई की थी। वर्ष 1995 में दोनों की लव मैरिज हुई थी। पारुल सीमा की ही बेटी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी मां के निधन पर लुधियाना में संस्कार के दौरान आरोपी ने सीमा को थप्पड़ मारा और उसे जबरन चंडीगढ़ ले आया था।

शुरू से ही प्रोफेसर पर था पुलिस को शक
इस मामले में शिकायतकर्ता खुद प्रोफेसर ही था और उसी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी लेकिन शुरुआती जांच में ही कई विरोधाभास सामने आने लगे थे। घर में सामान बिखरा मिला, जिसे पुलिस लूट का ड्रामा मान रही है। प्रोफेसर ने दावा किया था कि कोई बाहर से जाली काटकर घर में घुसा, जबकि सीएफएसएल रिपोर्ट में पाया गया कि जाली अंदर से ही काटी गई थी। आरोपी ने कहा कि उसने डुप्लीकेट चाबी से दरवाज़ा खोला जबकि बेटी पारुल के अनुसार मुख्य दरवाजे की सिर्फ एक ही चाबी थी। इन तमाम विरोधाभासों और अब तक गायब मोबाइल की पहेली को सुलझाने के लिए पुलिस को रिमांड बढ़ाना पड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें