चंडीगढ़। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने गांव सिंघा देवी, नयागांव निवासी 61 वर्षीय बलजीत सिंह खालसा को गिरफ्तार किया है। उस पर 13 जुलाई को सेक्टर-3 स्थित एमएलए हॉस्टल के पास एक विज्ञापन बोर्ड पर लगी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तस्वीर पर कालिख पोतने का आरोप है। उसके खिलाफ दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर बाद में जमानत दे दी गई है। बता दें कि इससे पहले भी बलजीत सिंह चंडीगढ़ में कई सरकारी संस्थाओं के बाहर और सड़कों पर लगे बोर्ड आदि पर कालिख पोत चुका है। वह हिंदी और अंग्रेजी में लिखे साइन बोर्ड पर कालिख पोतता है।