चंडीगढ़। सेक्टर 24 के अणुव्रत भवन में रविवार को एंटी टेररिस्ट फ्रंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिटटा ने मनीषी संत से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। बिटटा ने कहा कि मनीषी संत मुनिश्री विनय कुमार आलोक चंडीगढ़ में विराजित हैं। वे संपूर्ण मानव जाति को एक प्लेटफार्म पर इकट्ठा करने में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जब पहली बार मनीषी संत के दर्शन किए तो उसके बाद सहज ही पांव अणुव्रत भवन की तरफ बढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि मनीषी संत का दर्शन पाकर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं।