फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में इस बार भी छात्र संघ चुनाव का रास्ता साफ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में इस बार भी छात्र संघ चुनाव का रास्ता साफ नहीं है। कोरोना के केस जैसे बढ़ रहे हैं, उससे साफ हो रहा है कि पीयू सामूहिक कार्यक्रम नहीं कराने वाली है। हालांकि अभी समय है, लेकिन चुनाव को लेकर पीयू को अपना रुख साफ करना चाहिए।
विज्ञापन

पीयू का छात्र संघ चुनाव हर साल अगस्त व सितंबर में आयोजित होता है। पिछले साल कोरोना के कारण यह चुनाव नहीं हो सका। उम्मीद थी कि 2021 में चुनाव होगा। दिसंबर व जनवरी में संभावनाएं बन भी रही थीं लेकिन अब फिर से कोरोना के केस बढ़ने लग गए। सूत्रों का कहना है कि छात्र संघ चुनाव का प्रस्ताव कुछ दिन पहले पीयू के पास पहुंचा था। उस दौरान चुनाव आदि करवाने की बात चल रही थी, लेकिन अब फिर से रास्ता बंद हो गया क्योंकि पीयू का छात्र संघ चुनाव बड़े स्तर पर होता है। हजारों विद्यार्थी इसमें हिस्सा लेते हैं। बैलेट पेपर के जरिए हर विभाग में चुनाव होता है। छात्र संगठन चुनाव की मांग को लेकर इसी माह में अधिकारियों से मिलेंगे।
छात्रों का तर्क है कि जब विधानसभा से लेकर कई स्तर के चुनाव हो रहे हैं तो पीयू के छात्र संघ चुनाव क्यों नहीं हो सकते। हालांकि पीयू ने सीनेट के चुनाव कोरोना के कारण नहीं करवाए तो यह चुनाव करवाना संभव नहीं दिखता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें