फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच विभाग मिलकर करेंगे बाल अधिकारों की रक्षा, कल्याण केंद्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बच्चों की कानूनी सहायता के लिए यूटी प्रशासन के पांच विभागों ने एक साथ आकर सेक्टर-25 के स्पेशल होम में बाल कल्याण केंद्र की शुरुआत की है। वीरवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज जसवंत सिंह ने केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह अपने आप में अलग तरह का प्रयास है।
विज्ञापन

जज जसवंत सिंह ने कहा कि विभिन्न विभागों ने जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के साथ मिलकर काफी कम समय में इस केंद्र की योजना बनाई और इसे तैयार किया है। इस केंद्र में पांच दिन कानूनी सहायता सेवाएं प्रदान की जाएंगी। कानूनी सहायता सेवाओं में सभी नए बच्चों के साथ उनकी कानूनी सहायता की आवश्यकता का आकलन करने के लिए बातचीत करना, बच्चों को फैसले के खिलाफ अपील व संशोधन करने के अपने अधिकार के बारे में जागरूक करना और यदि आवश्यक हो तो कानूनी सहायता के लिए फॉर्म भरना शामिल होगा।
डिजिटल लाइब्रेरी से होगा बच्चों का विकास
डिजिटल लाइब्रेरी के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण और समाज कल्याण विभाग की एक अच्छी पहल है, जो बच्चों के लिए कई विकास के अवसर खोल सकती है। उन्होंने आशा जताई कि बच्चे डिजिटल लाइब्रेरी का अच्छा उपयोग करेंगे और यह बच्चों के जीवन में सकारात्मक और महत्वपूर्ण बदलाव लाने में सक्षम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें