फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीनेट चुनाव में शामिल होने के लिए अब 10 अप्रैल तक आवेदन का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू ने सीनेट चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रजिस्टर्ड ग्रेजुएट कांस्टीट्यूएंसी के लिए नए मतदाताओं के पंजीकरण/नामांकन की अंतिम तिथि फिर बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले अंतिम तिथि 23 फरवरी तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर 30 मार्च किया गया था। अब इसे और आगे बढ़ाते हुए 10 अप्रैल कर दिया गया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह निर्णय रजिस्टर्ड ग्रेजुएट्स के फायदे और व्यापक जनभागीदारी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन चाहता है कि अधिक से अधिक पात्र स्नातक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं। ताकि वे सीनेट चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हिस्सा ले सकें।
प्रशासन ने सभी पात्र रजिस्टर्ड ग्रेजुएट्स से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी या औपचारिक अड़चन से बचा जा सके।
विज्ञापन

पीयू की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई है सीनेट
पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट विश्वविद्यालय की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई होती है, जिसमें रजिस्टर्ड ग्रेजुएट कांस्टीट्यूएंसी का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसकी चुनाव प्रकिया में भाग लेने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है।
पीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं सारी जानकारी
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी पीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी नोटिस बोर्ड के अंतर्गत सीनेट इलेक्शन सेक्शन में जाकर आवेदन प्रक्रिया, पात्रता शर्तें और अन्य दिशा-निर्देश विस्तार से देख सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें